राम मंदिर बनाने के लिए सीएम योगी को 90 लाख की प्रॉपर्टी सौंपना चाहता है ये मुस्लिम शख्स
संवाददाता अनुज कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दरअसल नगर के खालापार निवासी डॉक्टर मोहम्मद समर गजनी ने शुक्रवार को ये घोषण की है कि वह अपनी लगभग 90 लाख रुपये की निजी संपत्ति को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपना चाहते हैं. जिससे इस संपत्ति को बेचकर इसका पैसा राम मंदिर निर्माण में लगाया जा सके और मुस्लिम समुदाय में ये संदेश जाये की मुस्लिम भी अयोध्या और भगवा से प्रेम करता है. बता दें कि ये समर गजनी वही शख्स हैं, जो भगवा कपड़े पहनकर ईद की नमाज अदा कर चर्चा में आया था.मुस्लिम समाज को संदेश देने की कोशिशमोहम्मद समर गजनी भाजपा अल्पसंख्यक समाज मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री रह चुके हैं. जिन्होंने आज भाजपा प्रेम और योगी आदित्यनाथ की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर अपनी संपत्ति को राम मंदिर के लिए दान करने की घोषणा की है. मोहम्मद समर ने कहा कि अयोध्या में जो राम मंदिर बन रहा है उसमे सहयोग करने के लिए वह अपनी निजी संपत्ति को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौपना चाहते हैं, जिसको वह बेंचकर उसके पैसो को राम मंदिर निर्माण में लगाएं और एक संदेश पूरे देश के मुसलमानों को, पूरे प्रदेश के मुसलमानो को जाये कि मुसलमान अयोध्या और भगवा से प्रेम करता है, नफरत नहीं करता है और मुस्लिम समाज 2024 में भारी तादात में योगी जी के साथ आयें.
More Stories
सहयोग शिविर में 203 आवेदन, 174 मामलों का मौके पर निष्पादन।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) फतेहनगर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से जुड़े...
बलरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम और विधायक ने किया निरीक्षण, अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
(डेस्क | बारसोई) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत बलरामपुर में मंगलवार को जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी एवं बलरामपुर की विधायक श्रीमती...
उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में दुकानदारों को दिए निर्देश
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में मंगलवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड...
भवानीपुर पंचायत के ग्वालटोली में सहयोग शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी, कुछ मामले ओन द स्पोट समाधान।
(मो0 सनाउल्लाह | बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के मदरसा अंजुमन इस्लामिया, ग्वाल टोली में सहयोग शिविर का आयोजन...
जर्जर 11 हजार वोल्ट तार टूटकर घर पर गिरा, आग से मकान जलकर राख।
(मो0 सनाउल्लाह| बारसोई ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत गवाल टोली, कुशीदा मुख्य सड़क के निकट सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल...
बाजितपुर में आग लगने से गरीब परिवार का घर जलकर राख, आठ बकरियों और गर्भवती गाय की मौत
(मो0 सनाउल्लाह| बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत चापाखोर पंचायत के बाजितपुर ग्राम में सोमवार की रात करीब 10 बजे अचानक आग...
