June 24, 2026

बाढ़ से पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

Read Time:2 Minute, 22 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को बाढ़ से पूर्व तैयारियों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य रूप से बरारी विधायक विजय कुमार सिंह ,प्रखंड प्रमुख दीप माला सिंह, अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम के मौजूदगी में हुई।बैठक में पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी शामिल हुए. सीओ सुश्रीअनुपम ने बताया कि संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए ऊंचे स्थानों, टीलों और बाढ़ आश्रय स्थलों को पहले ही चिन्हित कर लिया गया है ताकि आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके. तथ बाढ़ की स्थिति में जानमाल की हानि को रोकने के लिए नावों का पर्याप्त संख्या में निबंधन कराया जाएगा. साथ ही, बाढ़ प्रभावित परिवारों को पॉलीथिन शीट और सूखा राशन वितरित किया जाएगा. सामुदायिक रसोई केंद्रों के माध्यम से प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी. राहत राशि के सुचारू वितरण के लिए सीओ ने कहा कि सभी प्रभावित परिवारों को अपने बैंक खातों को आधार से लिंक कराना अनिवार्य होगा, जिसके लिए पंचायत प्रतिनिधि सक्रिय सहयोग करेंगे. आपदा प्रबंधन दल तैयार प्रशिक्षित आपदा मित्र, गोताखोर और जिला आपदा मास्टर ट्रेनर को भी राहत एवं बचाव कार्यों में लगाया जाएगा। वही मौके पर सभी पंचायत के मुखिया जनप्रतिनिधि पदाधिकारी, एवं विभिन्न राजनीतिक दल के नेता मौजूद थे।

Previous post पुलिस ने कार सहित विदेशी शराब किया जब्त एक तस्कर गिरफ्तार।
Next post खेरिया गंगा घाट का निरीक्षण में पहुंचे अंचलाधिकारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial