इलाज के दौरान को तीन वर्षीय बच्ची की मौत
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान बुधवार को तीन वर्षीय बच्ची वैष्णवी कुमारी (पिता – नीपो कुमार, निवासी सलेमपुर, थाना पोठिया, जिला कटिहार) की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर की थी बच्ची सलेमपुर में अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने से गंभीर स्थिति में उसे पहले किसी निजी अस्पताल में इलाज व एक्स-रे कराया गया।जब हालत बिगड़ी तो निजी क्लीनिक द्वारा रेफर कर दिया गया उसके बाद कुर्सेला पीएचसी में लाया गया। इलाज कर रहे डॉक्टर रितेश कुमार ने बताया कि बच्ची गंभीर अवस्था में आई थी। प्राथमिक उपचार शुरू किया गया और ऑक्सीजन लगाने के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी गई। तथा घायल परिवार को बता दिया गया गंभीर स्थिति है। रेफर करने के आधे घंटे बाद संध्या लगभग 5:45 बजे बच्ची की मौत हो गई और उसे मृत घोषित कर ऑक्सीजन हटा दी गई। जैसे ही डॉक्टर ने मृत घोषित किया वैसे ही परिजन बोलने लगे की बच्ची को लेकर एंबुलेंस से बाहर जाएंगे बच्ची का सांस चल रहा है।जिसको लेकर परिजन आक्रोश भी जताया कहा सुनी हुई। फिर उसके बाद परिजन ने स्वयं अपने बच्चों का शव लेकर घर चले गए। वहीं बच्ची की मौत से सदमे में थे।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
