May 1, 2026

श्राद्ध भोज में खाना खाकर लगभग डेढ़ सौ लोग बीमार, अस्पताल में तब्दील हुआ विद्यालय ।

Read Time:3 Minute, 36 Second

श्रवण शर्मा (कोढ़ा)

कोढ़ा में एक साथ दर्जनों व्यक्ति के बीमार होने से गांव में मची अफरा-तफरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक सहित स्थानीय डॉक्टर भी लगे इलाज में उच्च विद्यालय सिसिया बना अस्पताल । घटना कोढ़ा प्रखंड के विसहरिया पंचायत अंतर्गत सिसिया गांव की है । सोमवार को सिसिया निवासी रूपेश सिंह उर्फ भागों के घर में पिता के श्राद्ध कर्म का भोज का आयोजन किया गया था । भोज में लगभग डेढ़ सौ महिला पुरुष बच्चे व बूढ़े शरीक होकर सह भोज लगभग 11 से 12 बजे तक खाया खाना खाने के 2 घंटे के बाद भोजन खाने वाले व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने लगी पेट में दर्द होने के साथ दस्त और उल्टी शुरू हो गया । लोगों ने स्थानीय चिकित्सक को बुलाकर मरीज का इलाज करना शुरू किया सुबह होने तक मरीजों की संख्या 100 के पार कर गई तो गांव में अफरा-तफरी मच गई । लोगों में भय का माहौल बन गया स्थानीय मुखिया अभिनंदन सिंह पड़ोसी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जगत नारायण सिंह समाजसेवी रविंद्र कुमार सिंह पूर्व वीडियो तारानंद सिंह विनय सिंह के पहल पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमित आर्य सहित कई चिकित्सक एवं एएनएम एवं तीन एंबुलेंस भरपूर दवाई की मात्रा लेकर सिसिया गांव पहुंचे ग्रामीणों की मदद से सभी मरीजों को उच्च विद्यालय में भर्ती किया गया । जहां उनका समुचित इलाज चिकित्सकों द्वारा प्रारंभ किया गया लगभग कुछ घंटों में ही कई मरीज ठीक होकर वापस अपने घर चले गए । 3 मरीजों की स्थिति बिगड़ने के चलते उन्हें बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल पूर्णिया रेफर कर दिया गया । बताते चलें कि लगभग 100 मरीज स्कूल में भर्ती कराया गया जिनमें 60 मरीज का इलाज समाचार प्रेषण तक चल ही रहा था जिसे चिकित्सक ने खतरे से बाहर बताया 40 मरीज ठीक होकर घर वापस भेज दिया गया था एक साथ एक गांव के 100 व्यक्ति सह भोज खाने से कैसे बीमार हो गया जिसकी जांच की जा रही है लेकिन एक साथ इतने व्यक्ति के बीमार होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई । बगल के गांव और पंचायत के परिजनों की भीड़ लग गई । वही स्थानीय विधायक कविता देवी भी इस घटना से आहत होकर अपने पुत्र गौरव कुमार पासवान जो भाजयुमो पूर्णिया के प्रभारी थे । अस्पताल में तब्दील विद्यालय पहुंचकर मरीजों के हालचाल जाने और हर संभव मदद के लिए अपने को मुस्तैद दिखाया ।

Previous post गंगा आरती व मेला भ्रमण करने पहुंचे शंभू सुमन ।
Next post बाबा रत्नेश्वर नाथ शिव मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू होने से लोगों में खुशी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial