करमीर्गढे़वा स्थित गंगा कटरी की जमीनो एवं गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए तैयार कराई जाएंगी कार्य योजना का प्रोजेक्ट
रिपोर्टर- अनुज तिवारी
उन्नाव उत्तर प्रदेश—- उन्नाव जिला अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बीघापुर तहसील के अंतर्गत ग्राम करमीगढे़वा स्थित गंगा कटान एवं क्षतिग्रस्त सड़क का स्थानीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी, अपर जिला अधिकारी नरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी बीघापुर दयाशंकर पाठक , सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता एवं क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने ग्राम गढे़वा में हो रही गंगा कटान के संबंध में स्थली निरीक्षण कर हकीकत को परखा तथा स्थानीय निवासियों से गंगा कटान से होने वाली समस्या से रूबरू हुए स्थानीय लोगों ने बताया गंगा के कटान में छोटे-छोटे किसानों की जमीनें गंगा की मुख्यधारा में चली गई हैं गंगा में डेजिंग न होने से गंगा नदी अपनी मुख्यधारा से हटकर खेतों को अपने कटान क्षेत्र में ले लेने से खेती किसानी का संकट खड़ा हो गया है यदि सरकार चाहे तो गंगा नदी कटान क्षेत्र का सर्वे कराकर कटान को रोका जा सकता है जिला अधिकारी ने उपस्थित सिंचाई एवं लोक निर्माण के अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा गंगा नदी की धारा प्रवाह को रोकने के लिए डेजिंग की व्यवस्था कराई जाए। संबंधित विभाग संयुक्त रूप से कार्य योजना एवं प्रोजेक्ट तैयार करें ताकि गंगा नदी के समीपवर्ती गांवों जमीनों का कटान से रोका जा सके उन्होंने इस कार्य में उदासीनता न बरतने के निर्देश दिए। संयुक्त सर्वे का कार्य भी तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
