August 11, 2026

हैडलाइंस public @7 आज की महत्वपूर्ण खबरें

Read Time:4 Minute, 32 Second

1-द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, शपथ के बाद बोलीं- मैं इसका सबूत गरीब भी देख सकता है बड़े सपने।

2- बिरसा मुंडा के बलिदान से प्रेरणा मिली : राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना, मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है। ये भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है। मैं देश की ऐसी पहली राष्ट्रपति भी हूं जिसका जन्म आजाद भारत में हुआ है।

3- करगिल दिवस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कल यानि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस भी है. ये दिन, भारत की सेनाओं के शौर्य और संयम, दोनों का ही प्रतीक है।

4-राष्ट्रपति मूर्मु ने कहा कि मैं अपने देश के युवाओं से कहना चाहती हूं कि आप न केवल अपने भविष्य का निर्माण कर रहे हैं बल्कि भविष्य के भारत की नींव भी रख रहे हैं। देश के राष्ट्रपति के तौर पर मेरा हमेशा आपको पूरा सहयोग रहेगा।

5-भारत गणराज्य की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ले ली है। भारत के मुख्य न्यायधीश एनवी रमणा ने मुर्मू को शपथ दिलवाई। शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आजाद भारत में पैदा होने वाली मैं पहली राष्ट्रपति बन गईं हूं।

6- महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही 4 बजे तक के लिए स्थगित।

7- सुप्रीम कोर्ट: वोटर आईडी और आधार को लिंक करने के खिलाफ कांग्रेस नेता की याचिका सुनने से SC का इनकार, HC जाने की दी सलाह।

8- मुर्मू शुद्ध शाकाहारी हैं। यहां तक की प्याज और लहसुन भी नहीं खाती हैं। उन्हें ओडिशा की मिठाई चेन्ना पोड़ा बहुत पसंद है। इसके अलावा पखाल यानी पानी का भात और सजना यानी सहजन का साग भी खाने में पसंद करती हैं। मुर्मू के घर में सहजन का पेड़ भी लगा है।

9- राष्ट्रपति मुर्मू हर रोज सुबह साढ़े तीन बजे उठ जाती हैं। इसके बाद करीब एक घंटे मॉर्निंग वॉक और योग करती हैं। फिर खुद से मंदिर साफ करती हैं। मंदिर को पानी से धुलती हैं और पूजा करती हैं। करीब एक घंटे तक रोज मुर्मू ध्यान लगाती हैं।

10- महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय वायु सेना का छोटा ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची महिला पायलट।

11- उद्धव ठाकरे बोले- बीजेपी राजनीति के लिए हिंदुत्व का नाटक करती है, हम हिंदुत्व के लिए राजनीति।

12-महाराष्ट्र: SC तक पहुंची असली शिवसेना की लड़ाई, उद्धव ठाकरे ने की चुनाव आयोग की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग।

13-100 करोड़ दो और राज्यपाल-राज्यसभा की सीट लो’ ऑफर देने वाले गैंग का भंडाफोड़, CBI ने 4 को दबोचा।

14- UP: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो डबल डेकर बसों में भीषण भिड़ंत, 8 यात्रियों की हुई मौत; दर्जनों घायल।

15-पहाड़ों से मैदानों तक बारिश का कहर, उत्तराखंड में बहे पुल, गुजरात-राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी।

16- क्या ब्रिटेन के पीएम की रेस में पिछड़ जाएंगे ऋषि सुनक? ‘बाहरी’ और ‘अमीरी’ बन रहे हैं बड़ा मुद्दा।

17- हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स-निफ्टी फिसले, शेयर बाजार दिनभर के कारोबार के बाद लाल निशान में बंद हुआ है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं ।

Previous post करमीर्गढे़वा स्थित गंगा कटरी की जमीनो एवं गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए तैयार कराई जाएंगी कार्य योजना का प्रोजेक्ट
Next post जिला परिषद ने पीसीसी सड़क का शुभारंभ किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial