November 3, 2026

ऋण डिफॉल्टरों पर प्रशासन सख्त, पाँच धारकों को नोटिस—कुर्की-ज़ब्ती की चेतावनी

Read Time:1 Minute, 19 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

भारतीय स्टेट बैंक के ऋण डिफॉल्टरों पर सख्त रुख अपनाते हुए नीलम पत्र पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पाँच ऋण धारकों को नोटिस जारी किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ऋण राशि जमा नहीं करने पर संबंधित धारकों के विरुद्ध कुर्की–ज़ब्ती की कार्रवाई शुरू की जाएगी।अंचल पदाधिकारी ने बताया कि जिन खातों की स्थिति एनपीए में चली गई है, उन्हें अंतिम अवसर देते हुए कहा कि जल्द से जल्द ऋण जमा कर खाता नियमित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि समयसीमा खत्म होते ही प्रशासन कानूनी प्रक्रिया अपनाने के लिए बाध्य होगा।प्रशासन की इस कार्रवाई से बैंक बकाये की वसूली में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Previous post जनता दरबार में आए मामले का सीओ ने स्थल जांच किया
Next post कुरसेला में 9 दिसंबर को चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान इस बार नहीं गलेगी किसी की दाल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial