वायु प्रदूषण रोकने हेतु ईट भट्टों के संचालकों संग प्रशासन ने की बैठक
कानपुर – अनुज तिवारी
आगामी शीत ऋतु में संभावित वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं वायु प्रदूषण सुधार हेतु जनपद कानपुर नगर में स्थित ईट भट्ठों का संचालन 01 फरवरी 2023 तक बंद रखने हेतु जनपद में एक सामान व्यवस्था / सर्वसम्मति हेतु जनपद के सभी ईट भट्ठा संघों, कानपुर बिक्र एसोसिएशन, घाटमपुर बिक्र एसोसिएशन, बिल्हौर ईट निर्माता समिति तथा भीतर गाँव के ईट भट्ठा प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में वायु गुणता के सुधार हेतु कानपुर आई आई टी द्वारा तैयार की गई योजनानुसार ईट भट्टो से शीतकालीन ऋतु में उतपन्न होने वाली स्मोक की मात्रा को नियंत्रित रखने हेतु दिए गए सुधाव के अनुक्रम में सभी ईट भट्टा संगठनों एवं उपस्थित ईट भट्ठा स्वामियों द्वारा आगामी सीजन में ईंट भट्ठों का संचालन (ईट पकाने के कार्य ) 1फरवरी 2023 के उपरांत से ही प्रारंभ किए जाने हेतु सर्वसम्मति से सहमति दी गई। उक्त लिए गए निर्णय का अनुपालन कढ़ाई से सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा अनुपालन न करने वालों के विरुद्ध निषेधात्मक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त उप जिलाधिकारियों तथा क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कानपुर को निर्देशित किया गया ।जिलाधिकारी कानपुर नगर द्वारा 15 नवंबर से 1 दिसंबर के मध्य सभी तहसीलों में उप जिलाधिकारी द्वारा ईट भट्ठा संचालकों के साथ उक्त लिए गए निर्णय के अनुपालन हेतु समीक्षा बैठक कर सभी को प्रथक प्रथक एडवाइजरी जारी करने हेतु निर्देशित किया गया ।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
