पुलिस आपके साथ है परेशानी होने पर सूचना दें गश्त के दौरान व्यापारियों से इंस्पेक्टर ने किया बातचीत
Read Time:1 Minute, 48 Second
कानपुर– अनुज तिवारी
कानपुर में आगामी त्यौहार तथा कानून एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर कानपुर आउटर की बिल्हौर थाना पुलिस ने पैदल गश्त करते हुए आमजन को सुरक्षा का अहसास कराया प्रशिक्षु सीओ बिल्हौर रंजीत सिंह व थाना प्रभारी अतुल कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ देर शाम तक बिल्हौर व मकनपुर कस्बे में पैदल गश्त कर लोगो को सुरक्षा का अहसास कराया व शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। गश्त का नेतृत्व प्रशिक्षु सीओ रंजीत सिंह व इंस्पेक्टर अतुल कुमार ने की।सीओ ने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। वही इंस्पेक्टर ने लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है,परेशानी होने पर सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा।विदित हो की त्यौहार के मद्देनजर पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं। गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर तलाशी भी ली इस दौरान कई लोग दूर से ही पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
