परिवार नियोजन के तहत महिलाओ का बंध्याकरण ऑपरेशन ।
By:-तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में परिवार नियोजन तहत महिला बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण आपरेशन किया गया। मौके पर परिवार नियोजन को लेकर स्वास्थ्य केंद्र में काफी चहल-पहल देखी गई। शिविर में सर्वप्रथम बंध्याकरण कराने पहुंची लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। रजिस्ट्रेशन उपरांत मरीजों का हेल्थ चेकअप किया गया। जांच में स्वस्थ पाई जाने वाली महिलाओं का ही ऑपरेशन किया गया। मौके पर 12 स्वस्थ महिलाओं का बंध्याकरण आपरेशन किया गया। साथ ही मुफ्त दवाई व खानपान के तरीके चिकित्सकों के द्वारा बताए गए। साथ ही ऑपरेशनकृत मरीजों के लिए बेड सहित अन्य सुविधाएं अस्पताल में उपलब्ध कराई गई। मौके पर एफआरएचएस ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सिद्धार्थ सुमन ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें 12 लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया, जिसका हेल्थ चेकअप के रूप में हेमोग्लोबिन, बीपी आदि की जांच की गई।साथ ही बताया कि जांच में स्वस्थ पाई गई महिलाओं का सफल ऑपरेशन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद रहे।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
