पंचायत उप चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के अधीन रिक्त हुए पद पर उप चुनाव को लेकर चुनावी प्रक्रिया जारी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वची पदाधिकारी रणधीर कुमार ने बताया कि मनिहारी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत फतेहनगर में मुखिया पद ,दो नंबर वार्ड से एक वार्ड सदस्य ,केवाला पंचायत से रिक्त पंचायत समिति सदस्य, बघार पंचायत के वार्ड नंबर 13 से सदस्य,उत्तरी काटाकोश में वार्ड 6एवं 9मे पंच । दक्षिणी काटाकोश मे वार्ड 1 और 13 में पंच सदस्य,के लिए उपचुनाव मे भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 3 से 9 मई तक नामांकन पर्चा दाखिल कर सकते हैं।10 से 12 मई तक प्राप्त नामंकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी।15 मई तक नाम वापसी की तिथि निर्धारित है।25 मई को मतदान एवं 27 मई को मतगणना की जाएगी।मतदान के लिए 29 बूथ का गठन किया गया है। नामांकन पत्र न्यू आईटी भवन मे निर्धारित काउंटर पर दाखिल किये जा सकेगें।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
