August 27, 2026

राजद का नवमोनित ज़िला अध्यक्षा एवं महासचिव का अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन ।

Read Time:4 Minute, 19 Second

उमर मुर्शीद (कटिहार)

राष्ट्रीय जनता दल का नवमनोनित जिला अध्यक्षा इशरत परवीन एवं प्रधान महासचिव बिनोद साह का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राज्य सभा सांसद डॉ अहमद अशफ़ाक करीम के समक्ष राजद के सैकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नई श्रीमती इशरत प्रवीन एवं श्री बिनोद साह को पुष्प गुच्छ फूल माला पहना कर अभिवादन किया। इस अवसर पर डॉ करीम ने कहा कि संगठन को और मजबूती के लिए नेतृत्व परिवर्तन किया गया है। निर्वतमान जिला अध्यक्ष अब्दुल गनी एवं निवर्तमान जिला प्रधान महासचिव भोला पासवान का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है। दोनों पदाधिकारियों को जल्द ही प्रदेश नेतृत्व नई जिम्मेदारी सौंपेगी।आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर योजनाबद्ध तरीके से राजद काम कर रही है। उन्होने कहा राजद ने जिला में एक जुझारू महिला नेत्री जिला परिषद उपाध्यक्ष को वहीं प्रधान महासचिव के पद पर अतिपिछड़ा समाज से आने वाले वैश्य समाज के युवा जुझारू एक सक्रिय राजद कार्यकर्ता को जिला नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है।प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का फैसला सराहनीय है सभी को एक हो चुनाव की तैयारी में लगना है। प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने कहा कि नव मनोनित जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रधान महासचिव को बधाई देते हुए कहा कि राजद में पदाधिकारियों का चयन ए टू जेड का जातीय समीकरण के आधार पर किया जाता है। जिसका प्रतिफल राजद बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है। श्रीमती इशरत परवीन एवं श्री बिनोद साह ने संयुक्त रूप से राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह राज्य सभा सांसद डॉ अहमद अशफ़ाक करीम के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के उपरांत सांसद डॉ करीम के समक्ष अतिपिछड़ा समाज के प्रीतम कुमार सिंह विजय सिंह निषाद वार्ड पार्षद मो मुर्तुजा के नेतृत्व में दो दर्जन सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राजद की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से राजद नेता मनिहारी के मुख्य पार्षद लाखो यादव राजद राजद नेता कुन्दन यादव मनोहर यादव विजय यादव धीरेंद्र मेहता अंजना देवी बरारी प्रखंड उपप्रमुख अमरेन्द्र सिंह संजू सरदार अनवर आज़ाद ललिता तिर्की राखी यादव बच्चु भट्टाचार्य श्यामलाल यादव गोपाल यादव,अरुण साह, मिथलेश यादव, अज़हर शेख,सुदामा सिंह, नदीम इकबाल अंकित सिंह बिनोद सिंह श्रीलाल उरांव गौतम साह अमित सिंह सोनू जयसवाल राजनारायण सिंह संतोष यादव अशोक यादव लक्ष्मीकांत अभय सिंह सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल थें।

Previous post पंचायत उप चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी ।
Next post अखंड-कीर्तन को लेकर निकाली गई शोभायात्रा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial