October 23, 2026

विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति को लेकर अभिभावकों से लिया जायेगा शपथ पत्र ।

Read Time:2 Minute, 13 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा- विद्यालय में 75 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा  कड़ा रुख अपनाते हुए अपनाते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक को ऐसे बच्चों को चिन्हित कर विद्यालय से नाम हटाने का निर्देश दिया गया है। इसी को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से 75% अनुपस्थित पाए गए 1388 बच्चों का नाम विद्यालय से काटा गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रूबी कुमारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय में अनुपस्थित 1388 बच्चों का नाम काटा गया है ।उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है ताकि बच्चे रोजाना स्कूल आ सके। सुदूर इलाके की क्षेत्र में बच्चों को स्कूल ना भेज कर परिजनों के द्वारा काम लिया जाता है जिससे बच्चे पढ़ाई से वंचित हो जाते हैं। ऐसे में बच्चों के अभिभावक को डर बना रहे कि बच्चों को हर हाल में स्कूल भेजना है नही तो नाम कट जायगा। स्कूल के जो बच्चे का नाम कट गया है उनके परिजनों से एक शपथ पत्र लिया जाएगा की बच्चों को रोजाना स्कूल भेजेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा जिन बच्चों का नाम काटा गया है पुनः उनका नाम विद्यालय में जोड़ा जाएगा जिसके लिए टोला सेवक, तलमी मरकज एवं शिक्षकों को ऐसे बच्चों के अभिभावकों से बात कर बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का शपथ पत्र लेते हुई बच्चों का नामांकन पुनः कराया जाएगा । ऐसे बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करेंगे।

Previous post जयप्रकाश नारायण का जन्मदिन धूमधाम से मनाया ।
Next post कोढ़ा थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial