October 23, 2026

कोढ़ा थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक।

Read Time:1 Minute, 53 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

कटिहार जिले के कोढ़ा थाना में दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक कोढ़ा थाना अध्यक्ष आलोक राय जी की अध्यक्षता में की गई जिसमें कटिहार अनुमंडल आरक्षी उपाधीक्षक शशि शंकर कुमार के द्वारा सरकार की ओर से दिए गए गाइडलाइन के बारे में दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्यों को प्रत्येक बिंदुवार जानकारी दी गई की मेले में किसी प्रकार की अश्लील प्रदर्शन नहीं की जाएगी सभी पूजा पंडाल के बारे में सभी पूजा कमेटी के सदस्यों से सुझाव लेते हुए बैठक का संचालन मुख्य पार्षद धीरज सिंह के द्वारा किया गया एवं पूजा की तैयारी के संदर्भ में कुछ सुझाव दिया गया वहीं कोढ़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम कुमार के द्वारा कहा गया कि किसी भी प्रकार कि बिना आधिकारिक पुष्टि किए हुए सोशल मीडिया पर गलत सूचना दर्ज नहीं करें जब तक की प्रशासनिक पुष्टि नहीं होती है प्रत्येक पूजा पंडाल का निरीक्षण किया जाएगा कहीं भी किसी प्रकार की कोई आवश्यकता होगी तो पूजा समिति के कमेटी के लोग संपर्क कर सकते हैं कार्यक्रम में कोढ़ा प्रखंड के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधि समाज सेवी पूजा कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Previous post विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति को लेकर अभिभावकों से लिया जायेगा शपथ पत्र ।
Next post काँग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मनोनित होने पर हर्ष ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial