ए.आई.सी.सी ने जय भारत सत्याग्रह के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का किया आयोजन।
Read Time:1 Minute, 55 Second
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जय भारत सत्याग्रह के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोहर कुमार मंडल ने किया तथा संचालन मोहम्मद सऊद आलम ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता सुनील कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हमलोगों का छह मांगों को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें पहली मांग कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा की सदस्यता अलौकतांत्रिक ढंग से समाप्त करने की घोर निंदा करते हैं। द्वितीय मांग अंडानी समूह के जांच हेतु जेपीसी का गठन अविलंब किया जाए। तृतीय मांग बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई जाए। चौथी मांग बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए। पांचवी मांग किसानों के फसल की कीमत को दोगुना किया जाए। छठी मांग सरकारी संपत्ति को निजी हाथों में बेचने का कांग्रेस विरोध करती है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राजेश रंजन मिश्रा, शिवदेव झा, राम शरण गुप्ता, शाकिर अली, बंटी पासवान, जयनंदन मंडल, दिलीप विश्वास, आनंद सिंह, जमाल अंसारी सहित प्राण पुर के दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
More Stories
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
तब्लीगी इज्तेमा की तैयारियां पूरी, जायरीन की सुविधा के लिए जारी हुआ नक्शा31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सालेहपुर-महेशपुर में होगा तीन दिवसीय इज्तेमा, रोशनी, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं की गई व्यवस्था
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र के सालेहपुर-महेशपुर में 31 अक्टूबर, एक और दो नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले...
