सुख, शांति, समृद्धि व खुशहाली के लिए की गई अखंड हरि कीर्तन का आयोजन ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर पंचायत भवन प्रांगण में बैशाखी पर श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। आयोजित कीर्तन का शुभारंभ शनिवार को समाज सेवी प्रशांत कुमार झा, मुखिया रानी देवी, सरपंच अनिल मंडल एवं आयोजक समिति के लोगों ने किया। हरे-राम, हरे कृष्ण, रामा-रामा, हरे-हरे नाम के जाप व उद्घोष से गांव भक्तिमय हो गया है। धार्मिक वातावरण का माहौल है। गांव के आसपास के क्षेत्र में भी भक्ति की व्यार रही है। इसका शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। इस दौरान समाजसेवी प्रशांत कुमार झा ने कहा कि बैशाखी का महीना पवित्र व शुद्ध माना जाता रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले करीब तीस वर्षों से कीर्तन भजन का आयोजन होते आ रहा है। इस वर्ष भी प्रमुख कीर्तन मंडली के द्वारा कीर्तन का आयोजन किया गया है। अखंड कीर्तन के आयोजन से साकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। सारा विघ्न व कष्ट दूर होते हैं। यह अखंड-कीर्तन का अनुष्ठान अनवरत 48 घंटे तक किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। बताया गया कि गांव में सुख शांति समृद्धि बनी रहे इसको लेकर ग्रामीणों के सहयोग से अखंड हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाता है। पंचायत के मुखिया रानी देवी ने कहा कि किस तरह के आयोजन गांव में होने से भाईचारे का अटूट बंधन बनता है। रामपुर पंचायत भवन प्रांगण में कीर्तन का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक समिति के विकास महलदार, शंभू महलदार, मुकेश झा, आदित्य नाथ पाठक, मंगल महलदार, सूर्य मोहन झा उर्फ पप्पू झा, कुंदन महलदार, अखिलेश कुमार, मिथिलेश पाठक, राजेश झा, प्रदीप महलदार आदि थे।
