आरडीएस कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन।
जगन्नाथ दास (बलरामपुर)
सालमारी स्थित आरडीएस कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सोमवार को आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान अभाविप वैनर तलें कार्यकर्ता ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया गया और विश्वविद्यालय एवं कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कि। इस दौरान छात्र नेताओं ने भ्रष्ट प्राचार्य मुर्दाबाद ठेकेदार प्रिंसिपल गठजोर मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बासु सिंह ने कहा की भारी पैमानों पर छात्रों के पैसे को लूटने का काम किया जा रहा है पिछले तीन चार दिनों से कॉलेज मैं छात्र हित का कोई काम नहीं हुआ है। कॉलेज में आधारभूत संरचना बेहतर नहीं हुआ है ऐसे में आज भी छात्र बुनियादी सुविधा जैसे पेयजल एवं स्वास्थ्य शौचालय से वंचित है ।इस मौके पर अभाविप नगर मंत्री रोहित कुमार ने कहा है कि भ्रष्ट शिक्षक और भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ छात्र-छात्राओं को शिक्षक के द्वारा बेवजह पार्ट 1 का क्लास में उपस्थित नहीं होने के कारण रजिस्ट्रेशन के लिए आए विद्यार्थी को जबरन परेशान किया जा रहा है। शिक्षकों के दलालों द्वारा जो भी विद्यार्थी आता है उनका वेरिफिकेशन कर देना और विद्यार्थी खुद आने पर उसे आगामी समय दिया जाता है, की दो चार दिन बाद आइए जबकि शिक्षकों की कॉलेज में घोर कमी विद्यार्थी क्लास के लिए आते लेकिन पढ़ाई नहीं हो पाती है। बिहार सरकार कहती है कि 75% क्लास करना होगा लेकिन कॉलेज में सभी शिक्षक नहीं रहने विद्यार्थी परेशान रहता है। इस दौरान अभाविप नगर मंत्री रोहित कुमार, लक्ष्मण कुमार, करण कुमार, राहुल कुमार, प्यार आलम, राम जी सिंह सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
