July 20, 2026

पोषण जागरूकता रथ रवाना प्रखंडों में लोगों को पोषण के प्रति किया जाएगा जागरूक ।

Read Time:1 Minute, 56 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

समेकित बाल विकास परियोजना के द्वारा पूरे सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक करने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला समाहरणालय से अपर समाहर्ता द्वारा  जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पोषण रथ द्वारा 30 सितंबर तक जिले के प्रखंडों में निर्धारित किए गए तिथि के अनुसार बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों द्वारा चिह्नित सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता रथ द्वारा आमलोगों को वीडियो दिखाकर पोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा। आईसीडीएस, बिहार के तत्वावधान में पटना से आई एल.ई.डी. जागरूकता रथ को समाहरणालय, कटिहार से रवाना करने के दौरान अपर समाहर्ता विजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ सिंह, डीआरडीए निदेशक अनिकेत कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद उरांव, जिला नजारत उपसमाहर्ता तारिक रज़ा, डीपीओ आईसीडीएस किसलय शर्मा, डीपीएम स्वास्थ्य भगवान प्रसाद, डीएमएनई अखिलेश सिंह, पोषण अभियान जिला समन्वयक अनमोल गुप्ता, पिरामल फाउंडेशन से अमित कुमार, मनीष सिंह, सांख्यिकी सहायक विजयालक्ष्मी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous post काँग्रेस ओ बी सी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनयन पर हर्ष ।
Next post आरडीएस कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial