सड़क मरम्मतीकरण में लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश।
हसनगजं (डेस्क )
हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के वार्ड संख्या 07 अंतर्गत चंदेली भर्रा गांव में सड़क मरम्मतीकरण कार्य में संवेदक द्वारा घोर लापरवाही बरते जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। मौके पर माला देवी, सोनिया देवी, आशा देवी, राजू उरांव, बिल्ला उरांव, हिरवा उरांव, मालती देवी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने संवेदक के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क मरम्मतीकरण के नाम पर सिर्फ चिप्पी बिछाई जा रही है, जो महज खानापूर्ति को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि सड़क के एक हिस्से में चिप्पी डाली जा रही है, जबकि दूसरी ओर सड़क उखड़ने लगी है। इससे साफ जाहिर होता है कि कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार सड़क निर्माण पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, इसके बावजूद ग्रामीणों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि पिछले दो-तीन वर्षों से सड़क की स्थिति बदहाल बनी हुई है और आवागमन के दौरान सड़क की गिट्टियां उखड़कर बाहर आ जाती हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क मरम्मतीकरण का कार्य नियमों के अनुसार और सही तरीके से कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
