June 25, 2026

मनिहारी के सुराकानी धार में मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी

Read Time:1 Minute, 38 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के दक्षिणी कांटाकोष पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 02 में ध्याल बाबा के स्थान के पश्चिम दिशा में सुराकानी धार से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर सहायक थाना अध्यक्ष राजकुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।राजकुमार ने बताया कि शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को धार से निकालकर कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम हेतु कटिहार भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।प्राथमिक जानकारी के अनुसार शव काफी गल चुका था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत तीन-चार दिन पूर्व पानी में डूबने से हुई हो सकती है।मौके पर एडीशनल एसपी मनोज कुमार, सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह, पीएसआई अमित कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे। एफएसएल टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Previous post शहीदों को श्रद्धांजलि व मेधावी छात्रों का सम्मान: मिर्जापुर खेल मैदान में आयोजित हुआ प्रेरणादायक समारोह।
Next post जिले के 06 अस्पतालों के लेबर रूम में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा का राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial