July 29, 2026

नामांकन की तिथि विस्तार करने की मांग ।

Read Time:1 Minute, 21 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा केबी झा कॉलेज के प्रधानाचार्य को एक ज्ञापन देकर पीयू छात्र कल्याण पदाधिकारी से पार्ट वन थर्ड मेरिट लिस्ट की नामांकन की तिथि बढ़ाने की मांग की गई। मौके पर जिला संयोजक विक्रांत सिंह ने कहा कि पूर्व में 6 जुलाई से 8 जुलाई तक नामांकन की तिथि निर्धारित की गई थी। 8 जुलाई को शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहने के कारण छात्रों का नामांकन चालान नहीं कट सका जिस कारण कई छात्र नामांकन से वंचित रह गए। एबीवीपी के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपकर डीएसडब्ल्यू से मांग किया कि नामांकन की तिथि को विस्तारित किया जाए जिससे छात्र नामांकन ले सके। इस मौके पर नगर मंत्री कमल ठाकुर ,नगर सह मंत्री रोहन प्रसाद, नगर विस्तारक चंदन कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous post जिला लोकसभा कोर कमेटी की हुई बैठक ।
Next post जनता दरवार मे सात मामले प्रतिवेदित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial