May 26, 2026

किसान समुदाय के जाती प्रमाण पत्र निर्गत कराने को लेकर प्रखंड प्रमुख को सौंपे ज्ञापन ।

Read Time:3 Minute, 51 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के हरखा बंगाली टोला गांव में सैकड़ों की संख्या में निवास करने वाले किसान समुदाय के लोगों ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच किसान समुदाय जाती प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करने को लेकर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही लोगों ने प्रखंड प्रमुख नीलू देवी को आवेदन देकर किसान जाती प्रमाण पत्र निर्गत कराने की अपील किए। मौके पर भवानी देवी, गणेश मंडल, अनिल मंडल, भीकू मंडल, वकील मंडल, विजय मंडल, जमलाल मंडल, गीता देवी, पुतुल देवी, सुमित्रा देवी, राशो देवी, रामकुमार मंडल, गंगा देवी, गोरांक मंडल, मीना देवी, सुरेन मंडल, अनीता देवी, लोविन मंडल, गोदा मंडल, उदय मंडल सहित ग्रामीणों ने बताया कि विगत 70 वर्षों से हमलोग हरखा बंगाली टोला गांव में निवास करते आ रहे हैं। हम सभी किसान जाति से आने वाले लोग हैं। जो हसनगंज अंचलाधिकारी हमलोगों का किसान जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं कर रहें हैं। जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने से हमलोग सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं से वंचित हैं। खासकर बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। राशन कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ हमलोगों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि 2023 में बिहार सरकार ने जातीय जनगणना कराया। जिसमें कि हम सभी का जाति निर्धारित करते हुए सूची बताई गई। जिसको लेकर हमलोगों ने जाति प्रमाण पत्र को लेकर अंचल कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर में आवेदन कर अंचल अधिकारी से संपर्क किया। जिसको लेकर अंचलाधिकारी हसनगंज ने जो भी कागजात सत्यापन हेतु मांगा वह सभी कागजात उपलब्ध कराया गया। बावजूद हमलोगों का जाति प्रमाण पत्र रद्द कर दिया गया। बताया हमलोग वर्षों से अंचल कार्यालय का चक्कर काट-काट कर परेशान हो गए हैं। सिर्फ आश्वासन मिलता है लेकिन काम नहीं होता है। मौके पर आक्रोशित लोगों ने प्रखंड मुख्यालय में आक्रोश जताते हुए प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए बताया कि अगर हमलोगों का किसान जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होता है, तो हमलोग धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। मौके पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने बताई की किसान जाति के लोगों ने जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के संबंध में आवेदन दिया है। बताया किसान जाति की समस्याओं को देखते हुए जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर जल्द समस्या निवारण हेतु अपील की जाएगी इस अवसर पर समाजसेवी बिनोद मंडल सहित किसान जाति के लोग मौजूद रहे।

Previous post पूर्व राज्य मंत्री ने मनिहारी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, करेंगे रोड शो
Next post मनिहारी पुलिस द्वारा दो वारंटी भेजे गए जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial