बाबा नगरिया दूर है ,जाना जरूर है, नाव यात्रा के दौरान लाईफ जैकेट पहनना भी जरूरी है
मनिहारी(रतन कुमार ओझा)
पावन श्रावण मास में हर शिवभक्त की अभिलाषा बैद्यनाथधाम जाकर शिव जलाभिषेक की होती है।अपनी इसी अभिलाषा को पूर्ण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मनिहारी गंगातट पहुंचने लगे हैं।लेकिन घाटों की विधिवत बंदोबस्ती नहीं हो पाने से यात्री फेरी सेवा व मालवाहक सेवा बंद है।ऐसे में नदी पार उतरने के लिए लोगों के सामने नाव का सहारा लेना पड़ता है।ऊफनती नदियों में नाव के सहारे जान हथेली पर लेकर पार उतरने को लोग विवश हैं। नदी मार्ग में किसी अनहोनी और अप्रिय घटना को टालने को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सजग और सतर्क है। एसडीआरएफ सहित पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति नदी किनारे की गयी है।अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ से प्राप्त दिशानिर्देश के आलोक में मनिहारी गंगाघाट पर सोमवारी को लेकर जलभरण को आनेवाले श्रद्धालुओं सहित नदी मार्ग से साहिबगंज पार उतर कर देवघर जानेवाले कांवरियों के सुरक्षित पार उतरने को लेकर निगरानी की व्यवस्था की गयी है।नाव से यात्रा करनेवाले सवारी को लाईफ जैकेट धारण करने की अनिवार्यता के लिए पीएसआई भार्गवी के नेतृत्व में पुलिस बल नाव सवार कांवरिया बंधुओं से लाईफ जैकट धारण करने की जांच, अपील व हिदायत की जा रही है। वहरहाल बाबा नगरिया दूर है जाना जरूर है के बीच में नाव से यात्रा करने के दौरान लाईफ जैकेट पहनना नाव सवार के लिए कितना जरूरी है , इसकी जागरूक्ता के लिए स्थानीय प्रशासन सजग है।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
