भारत सरकार की जमीन पर एलपीसी देने को लेकर बलरामपुर विधायक ने की प्रेस वार्ता ।
इसरारूल हक (बारसोई)
बारसोई नगर पंचायत स्थित भाकपा माले कार्यालय में बलरामपुर विधायक महबूब आलम ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों से भारत सरकार के लगभग 14 एकड़ जमीन को किसी व्यक्ति के नाम दर्ज करते हुए एलपीसी देने का मामला प्रकाश में लाया है । इस दौरान तत्कालीन सीओ पर भू माफियाओं के साथ मिलकर एलपीसी प्रमाण पत्र देने का आरोप लगाया है । इस दौरान विधायक महबूब आलम ने कहा कि यह एलपीसी प्रमाण पत्र नूर मोहम्मद पिता मोहम्मद जहीरउद्दीन रघुनाथपुर निवासी के नाम पर दिए गए हैं । वही उन्होंने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग कर दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है । प्रेस वार्ता के दौरान मोहम्मद यासीन, शिव कुमार यादव, सोनू यादव सहित भाकपा माले के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
