निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारी दो दिन के देशव्यापी हड़ताल, लोगों को हो रही है परेशानी ।
सरकार के प्राइवेटाइजेशन को लेकर चल रही तैयारियों के विरोध में गुरुवार को पूरे देश में बैंक बंद रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने हड़ताल करने का ऐलान किया था जिसके आलोक में 16 एवं 17 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे। हालांकि एसबीआई, इंडियन बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंद बैंक, और कैनारा बैंक जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अपने कर्मचारियों से दो दिवसीय हड़ताल शुरू करने के निर्णय को वापस लेने की अपील की थी । आज हड़ताल के पहले दिन देशभर में बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रही ।जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तहत बैंकों की 9 यूनियन आती है । इनके आह्वान के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में कई बैंक शाखाएं बंद कर दी गई ।इनके चलते इन बैंकों में कोई काम नहीं हो सका नतीजा हड़ताल के कारण शाखाओं में जमा और निकासी, चेक निकासी ऋण मंजूरी जैसे सेवाएं ठप रही । हालांकि इस बीच एटीएम के सामान्य रूप से लेनदेन जारी रहा । हड़ताल को लेकर ग्राहकों को एसबीआई ने अपने पूर्व में सूचित किया था। हालांकि निजी क्षेत्र के ऋण दाता बैंक रोज की तरह निरंतर काम कर रहे हैं जिसमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक सहित अन्य शामिल है ।
More Stories
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
