आरोग्य दूत कार्यक्रम को लेकर पांच दिवसीय शिक्षकों का प्रशिक्षण जारी, आज होगा समापन ।
बारसोई नगर पंचायत के रघुनाथपुर स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड स्तरीय आरोग्य दूत का गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें मध्य एवं उच्च विद्यालय के दो-दो प्रतिभागी शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। इनमें एक शिक्षक एवं एक शिक्षिका शामिल है । शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य है कि स्कूल में पठनरत बच्चों के स्वास्थ्य भावनात्मक कल्याण, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, मादक पदार्थों के रोकथाम, हिंसा, सोशल मीडिया में सुरक्षित उपयोग सहित कई अन्य मामलों में शिक्षकों को ट्रेनिंग दिए जा रहे हैं जो अपने अपने स्कूल में पठनरत विद्यार्थियों के बीच इन सब संबंध में शिक्षा देकर रोकथाम करना है। तथा बच्चों को आज के युग के अनुसार आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाना है। इस संबंध में मास्टर ट्रेनर सरफराज अहमद से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले सोमवार से शुक्रवार तक यह प्रशिक्षण शिविर चलेगी । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शहनवाज आलम, केयर इण्डिया के प्रखंड प्रबंधक दीपक कुमार, लोवली कुमारी, तारिक़ अनवार, इजहार आलम,रूबी खातून , नीलोफर, नसरीन अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
