May 26, 2026

हसनगंज में वार्ड सचिव के निष्पक्ष चयन को लेकर बिडिओ को दिया आवेदन

Read Time:1 Minute, 25 Second

हसनगंज -प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में वार्ड क्रियान्वयन के गठन मे वार्ड सदस्यों की मनमानी व बिना वार्ड सभा का आयोजन किए बैगर वार्ड सचिव के चयन को लेकर ढेरुआ पंचयात के वार्ड संख्या-10 के दर्जनो ग्रामीणों ने मो यासीन, मो रशीद, मो हारून, मो तनवीर, जरीना, अशगर, गुलशन खातुन आदि दर्जनो ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर वार्ड सचिव के चयन पर रोक लगाने की मांग करते हुए निष्पक्ष विधिवत वार्ड सभा के द्वारा चयन प्रक्रिया करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड सदस्य अपने ग्रुप के लोगों का घर-घर जाकर हस्ताक्षर करवाकर बिना वार्ड सभा का आयोजन किए वार्ड क्रियान्वयन समिति का गठन कर वार्ड सचिव का चयन कर लिया है। इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के पंचायतो से इस तरह की शिकायत मिल रही है,जिसकी जांच की जाएगी।

Previous post बाराबंकी में सड़क हादसा कंटेनर से टकराई कार दो बच्चे समेत छह लोगों की मौत
Next post कर्नाटक अल्पसंख्यक आयोग ने क्लास में हिजाब पहनने पर लगाई रोक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial