November 6, 2026

बरारी विधायक ने ईसीजी, रक्त संग्रह ईकाई एवं विजन सेंटर का किया उद्घाटन ।

Read Time:2 Minute, 55 Second

बरारी (सुमन सोनी)

बरारी प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए रक्त संग्रह इकाई, पीपीपी मोड में विजन सेंटर एवं ईसीजी सेंटर का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन बरारी के विधायक श्री बिजय सिंह निषाद ने किया।इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में रश्मि सिंह (जिला परिषद अध्यक्ष, कटिहार), मनोज कुशवाहा (प्रखंड अध्यक्ष, जदयू), राजीव चौधरी (विधायक प्रतिनिधि), गुणसागर पासवान (जिला परिषद सदस्य) एवं मुन्ना चौधरी (भाजपा नेता) समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।स्वास्थ्य पदाधिकारियों की देखरेख में कार्यक्रमयह सरकारी चिकित्सा कार्यक्रम पूर्णतः स्वास्थ्य पदाधिकारियों की देखरेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डा. मुशर्फ (चिकित्सा प्रभारी, बरारी) एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने किया। अध्यक्षता सिविल सर्जन, कटिहार ने की।नई स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात रक्त संग्रह इकाई – खून की कमी से जूझ रहे मरीजों को अब सदर अस्पताल भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। यह सुविधा यहीं उपलब्ध रहेगी।विजन सेंटर – तकनीशियन के माध्यम से आँखों की जाँच अब बरारी स्वास्थ्य केन्द्र में ही होगी। ईसीजी सेवा – हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर जाँच की सुविधा मिलेगी।क्षेत्रवासियों को बड़ी राहतइन नई सेवाओं के शुभारंभ से बरारी क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा में बड़ी राहत मिलेगी। अब छोटी-छोटी चिकित्सकीय जरूरतों के लिए मरीजों को शहर या जिला मुख्यालय की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।“स्वास्थ्य सुविधा में नया आयाम”सिविल सर्जन ने कहा कि बरारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ने चिकित्सा पद्धति में एक नया आयाम जोड़ा है। यह कदम न केवल बरारी प्रखंड बल्कि पूरे कटिहार जिले के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा ।

Previous post निर्मला सीतारमण के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोरों पर।
Next post मनिहारी के राजेश रजक की जदयू में घर वापसी, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial