गुप्त सूचना के आधार पर 7.125 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त।
प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)
प्राणपुर पुलिस ने 7.125 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल को जप्त किया है। शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि प्राणपुर स्टेशन रोड के समीप बंगाल की ओर से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल आ रही है जिसमें दो लोग बैठे हुए हैं और बैग में शराब है, इसी बीच पी एस आई बिट्टू कुमारी के द्वारा मोटरसाइकिल चालक को तलाशी के लिए रोका गया। मोटरसाइकिल रोकने के साथ ही मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया । इसके बाद बाइक एवं बैग की तलाशी ली गई, जिसमें से बंगाल निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई। इसके साथ एक बाइक बी आर 39 डब्लु 1377 को जब्त करते हुए गिरफ्तार कारोबारियों को थाने लाया गया। वही पूछे जाने पर प्राणपुर थाना के पीएसआई बिट्टू कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार कारोबारि हरिशचंद्रपुर थाना अंतर्गत बस्ता गांव निवासी पप्पू शाह उम्र 30 वर्ष पिता कारू साह दुसरा प्राणपुर थाना अंतर्गत संजय मंडल उम्र 31 वर्ष पिता सुधीर मंडल साकिन बिसारे के पास से 7.1 25 लीटर शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बाकी की प्रक्रिया चल रही है,
More Stories
बीच बाजार अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, वारदात से मचा हड़कंप।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली स्थित पटेल चौक के पास सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने...
छठ पर्व तक दुकानें नही हटाने का आश्वासन।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी में रेलवे प्रशासन की ओर से चल रही अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर नगर मुख्य पार्षद...
आवास की सूची में नाम नहीं तो फूटा महिलाओं का आक्रोश, BDO- SDO से लगाई न्याय की गुहार।
हसन रजा (आबादपुर) प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम नहीं आने और लाभुकों की सूची ग्रामीणों के सामने सार्वजनिक...
रजनीश रंजन के नामांकन में पहुंचे नेता, सरकार पर साधा निशाना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी रजनीश रंजन के नामांकन के अवसर पर...
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च, ब्लॉक चौक पर होगा पुतला दहन
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला कांग्रेस कमिटी, कटिहार के निर्देश पर प्रखंड कांग्रेस कमिटी बारसोई की ओर से सहयोगी दलों के...
विश्व शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) विश्व शिक्षक दिवस पर नया प्राथमिक विद्यालय, तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के...
