May 1, 2026

Covid19 वैक्सीनेशन को लेकर महाअभियान की शुरुआत।

Read Time:1 Minute, 45 Second

बारसोई प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निर्धारित कोविड टिकाकरण को लेकर महाअभियान चलाया जा रहा है जिसमें जिसमें पूरे प्रखंड में 52 केंद्र बनाए गए हैं तथा विभाग द्वारा 10 हजार लोगों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसको शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के लिए चिकित्सक विनय विमल, चिकित्सक आरिफ रफीकी, स्वास्थ प्रबंधक उमर फारूक, यूनिसेफ के मुशाहिद हुसैन, भजन कुमार, आशा मैनेजर राजीव कुमार, केयर इंडिया के दीपक अधिकारी, ओम प्रकाश सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी द्वारा सभी केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। ज्ञात हो कि वैक्सीन केन्द्र तक लाभुकों को जागरूक कर टिकाकरण हेतु लेकर जाने का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आशा कर्मी, जीविका के दीदी को दिया गया है। ज्ञात हो कि पुरे क्षेत्र में कोविड 19 के द्वीतिय डोज में लाभार्थियों ने निर्धारित लक्ष्य से कम वैक्सीन लगाया है । जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु निरंतर क्षेत्र में कार्यरत हैं।

Previous post हल्दिया में इंडियन ऑयल के कैंपस में लगी आग 3 की मौत 35 झुलसे ।
Next post वैक्सीन लगाओ इनाम पाओ के तहत बारसोई में किया गया पुरस्कृत ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial