हल्दिया में इंडियन ऑयल के कैंपस में लगी आग 3 की मौत 35 झुलसे ।
पश्चिम बंगाल के हल्दिया में स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के कैंपस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत की सूचना है जबकि 35 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग से झुलसे को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अस्पताल और कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के अस्पताल में भर्ती किया गया है। आज इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के भीतर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। मॉक ड्रिल के बाद एक प्लांट में शटडाउन का काम चला था तभी ड्रिलिंग के दौरान विस्फोट से आग लगी । IOC के भीतर 10 दमकल के इंजनों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। कंपनी की ओर से बताया गया कि 12 घायलों को इलाज के लिए कोलकाता भेजा गया है । वही कंपनी के पदाधिकारी जांच शुरू कर दी है स्थानीय प्रशासन भी इस मामले में जांच करेगी। इस संबंध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हल्दिया में हुए हादसे पर दुख जताया है ।
More Stories
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
आबादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
