August 30, 2026

अधिवक्ता संघ के सहायक सचिव पद पर भास्कर प्रताप सोनू ने रिकॉर्ड मतों से विजय हुये

Read Time:2 Minute, 55 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

अधिवक्ता संघ चुनाव 2025 में सहायक सचिव के पद पर पुनः एक बार फिर से अधिवक्ता भास्कर प्रताप सोनू ने रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त किया है। अधिवक्ता संघ चुनाव में इस विजय से उन्होंने जीत का हैट्रिक पूरा किया है। ये सहायक सचिव के रूप में लगातार उनकी दूसरी विजय है। लगभग दुगुने मतों से ज्यादा के अन्तर से अधिवक्ता संघ चुनाव में उन्होंने हैट्रिक जीत हासिल किया है!हैट्रिक और रिकॉर्ड मतों से जीत के बाद अधिवक्ता भास्कर प्रताप सोनू ने बताया कि यह जीत विद्वान अधिवक्ता अभिभावकों मित्रों,बंधुओं और अधिवक्ता माता-बहनों की जीत है। इस चुनावी प्रकिया में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिन लोगों की भी भूमिका रही है। उन सभी आभार प्रकट करते हैं उनको धन्यवाद ज्ञापित करते हैं कि उन लोगों का मुझे आशिर्वाद मिला और मै आपार और रिकॉर्ड मतों न सिर्फ जीत हासिल की है। बल्कि इस जीत के साथ विजय की हैट्रिक भी पूरी की है।तथा उन्होंने ये कहा कि पूर्व में भी सभी अधिवक्ताओं के लिए खासकर जूनियर एवं महिला अधिवक्ताओं के पक्ष में विशेष रूप से आवाज बुलन्द करने का काम किया वर्तमान में भी कर रहा हूं। आने वाले इस कार्यकाल में काफी मजबूती के साथ अधिवक्ताओं के हक-हकुक के लिए आवाज बुलन्द करने और अच्छी से अच्छी सुविधा और सेवा मिल सके। इसके लिए काम करने का प्रयास करूँगा और विश्वास दिलाता हूं। ये कार्यकाल स्वर्णिम कार्यकाल के रूप में भविष्य में याद रखा जायेगा। जीत के बाद अधिवक्ता भास्कर प्रताप सोनू के समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर और अबीर गुलाल लगा कर जश्न मनाया। इस अवसर पर अधिवक्ता भास्कर प्रताप सोनू के समर्थकों में सैकड़ों अधिवक्ताओं और साथियों की उपस्थिति रहीं जिसमें शंकर यादव,अखिलेश यादव, सुमित पोद्दार,रवीन्द्र कुमार,दिपांशु कुमार,सौरभ यादव, रंजीत सिंह आदि ने भाग लिया।

Previous post आठ लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next post सङक दुर्घटना मे एक महिला घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial