कटिहार में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई ,एक जेसीबी समेत पांच ट्रैक्टर जप्त ,5 लाख जुर्माना वसूला गया
कटिहार में बिहार सरकार खनन विभाग का जॉइंट ऑर्डर अब जमीन पर फलीभूत होता नजर आ रहा है। इस ज्वाइंट ऑर्डर से धीरे धीरे खनन विभाग एवं जिला पुलिस ने खनन माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ताजा मामला कटिहार के कोड़ा प्रखंड अंतर्गत कोलासी ओपी क्षेत्र के उत्तरी सिमरिया स्थित कारी कोशी किनारे का है जहां पिछले कई महीनों से माफियाओं द्वारा अवैध रूप से मिट्टी कटाई कर आसपास के क्षेत्रों में धड़ल्ले से बेचा जा रहा था लेकिन कोलासी ओ पी प्रभारी धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने अवैध खनन में संलिप्त पांच ट्रैक्टर एवं जेसीबी को जप्त कर आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग के हवाले कर दिया।
वही मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए विभाग के खनन पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी ने बताया कि कोलासी ओपी द्वारा जप्त गाड़ी के मालिक से जुर्माने के तौर पर विभाग द्वारा निर्धारित रकम वसूली गई है। जिनमें प्रति ट्रैक्टर 25 हजार एवं जेसीबी लोडर से 4 लाख सहित कुल सवा पाँच लाख जुर्माने की राशि वसूली गई है वही जप्त गाड़ियों के कागजातों की जांच के लिए परिवहन विभाग को भेजा गया है । सभी कागजातों की जांच के उपरांत गाड़ी को रिलीज किया जाएगा।
..क्या है जॉइंट आर्डर
बिहार सरकार खनन विभाग द्वारा जारी जॉइंट आर्डर में निर्देशित किया गया है कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए अपने स्तर से कार्रवाई कर विभाग को सूचित करेंगे । अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी इलाके में हो रहे अवैध खनन में संलिप्त वाहनों को जप्त कर आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग को सूचित करेंगे।
More Stories
मनिहारी में रक्तदान शिविर: पांच दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
मनिहारी पुलिस ने 32.400 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
