पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने की बैठक दिया निर्देश ।
बारसोई अनुमंडल अस्पताल स्थित एएनएम सभा भवन में शनिवार को अनुराष्ट्रीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने को लेकर ओरिएंटेशन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमित कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मी एवं पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित कर विचार विमर्श किया गया । चर्चा के दौरान माह जून 2022 मैं पल्स पोलियो अभियान सफल बनाने को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान आशा मैनेजर राजीव कुमार से मिली जानकारी के अनुसार कुल 76012 घरों को पल्स पोलियो के लिए लक्षित किया गया है। जिसमें 72673 बच्चे शामिल है। इस कार्य को सफल बनाने के लिए एचटीएच टीम ने 154 स्वास्थ्य कर्मियों। ट्रांजिट टीम में 28 एवं दो मोबाइल टीम सहित 56 एसयूपी कर्मी नियुक्त किए गए हैं । विदित हो कि पल्स पोलियो अभियान आगामी 19 जून 2022 से 23जून 2022 तक चलेगी । बैठक में संबोधित करते हुए सीडीपीओ बारसोई ने उपस्थित सेविकाओं को दिए गए निर्देशों का पालन करने का सख्त हिदायत दी गई है जिसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । इस अवसर पर प्रभारी सीडीपीओ पामेला टुडू, बीएमसी यूनिसेफ मुशाहिद हुसैन, WHO से सुजीत सिंह, सहित सभी पर्यवेक्षक एवं अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित हुए ।
More Stories
मनिहारी में रक्तदान शिविर: पांच दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का...
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
