बेतिया में पुलिस की पिटाई से डीजे वाले ड्राइवर की मौत, ववाल
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले मुख्यालय बेतिया के बलथर थाना के आर्य नगर गांव में डीजे के साथ गिरफ्तार युवक की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई । मृतक की पहचान आर्यनगर निवासी स्वर्गीय रामबालक यादव के पुत्र अनिरुद्ध यादव 40 के रूप में हुई है । आरोप है कि डीजे वाले ड्राइवर की पुलिस पिटाई में मौत हो गई इसके बाद आक्रोशित लोगों ने थाने में आग लगाकर जमकर बवाल काटा पुलिस को अपनी रक्षा के लिए फायरिंग करनी पड़ी। हालात इतना तनावपूर्ण बना हुआ था की आक्रोशित ग्रामीणों के सामने पुलिस जान बचाकर भाग रही थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बेतिया के बलथर थाने में पुलिस ने आज होली के दिन डीजे की गाड़ी चलाने वाले मृतक अनिरुद्ध यादव को हिरासत में लिया था। जिसे पुलिस द्वारा जमकर पिटाई की आरोप है। पुलिस की पिटाई से ही अनिरुद्ध की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों के तरफ से मांग की जा रही है कि जिन पुलिस पदाधिकारियों ने युवक की पिटाई की उस पर केस दर्ज किया जाए। पूरे इलाके में तनाव कायम है। होली के रंग में भंग हो चुका। थाने के आसपास हजारों की भीड़ जमी हुई है । मामले में जांच पड़ताल चल रही है।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
