September 15, 2026

बिहार पुलिस के द्वारा पुलिस लाइन सिंगरा स्थान सरोवर में चलाया गया सफाई अभियान

Read Time:3 Minute, 8 Second

आशीष कुमार

मालूम हो कि छठ पूजा के आयोजन हेतु पुलिस लाइन सिंगरा स्थान सरोवर में बिहार पुलिस की ट्रेनिंग कर रहे हैं ट्रेनिंग कर्ताओं द्वारा सिंगरा स्थान सरोवर में सफाई अभियान किया गया। गया एसएसपी महोदय के आदेश के बाद बिहार पुलिस की टीम ने पूरी सरोवर में सफाई अभियान का आयोजन किया, इस सफाई अभियान में बड़े संख्या में पुलिस ट्रेनिंग कर रहे अभ्यार्थियों ने शामिल होकर के सरोवर की सफाई की।वार्ड पार्षद ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि आज के इस अभियान से मोहल्ले वासियों एवं कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला है यह जो अभियान चलाया गया यह पुलिस और पब्लिक के समन्वय का साफ उदाहरण है किसकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है।वही समिति के कार्याध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने कहा कि जिस तरह से यह अभियान चलाया गया उसके लिए पुलिस प्रशासन को तहे दिल से समिति धन्यवाद अर्पित करती है साथ ही साथ समिति तमाम समाजसेवी संस्थाओं एवं गया जिला में स्थित सभी अर्धसैनिक बलों से आग्रह करती है कि आप सभी छठ के पहले ऐसा अभियान चलाकर गया के बीचो बीच स्थित इस छठ घाट को और सुंदर बनाएं जिससे कि श्रद्धालुओं को कोई तकलीफ ना हो।वही कमिटी के अध्यक्ष रामदेव पासवान ने कहा कि समिति के सदस्य लगभग 10 दिनों से सरोवर के सफाई में लगे हुए हैं हम सभी का लक्ष्य है कि किसी भी पर श्रद्धालुओं को कोई भी तकलीफ ना हो इसकी जिम्मेवारी हम लोग अपने कंधे पर उठाए हुए हैं परंतु हम सभी को समस्या घाट बनाने में हो रही है क्योंकि गया शहर के बीचोबीच स्थित होने से एवं साफ सफाई की उत्तम व्यवस्था के कारण यह छठ घाट में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बड़े पैमाने पर लगती है जिसे देखते हुए जिला प्रशासन को इस घाट पर अधिक से अधिक घाट का निर्माण करने की जरूरत है जिससे कि श्रद्धालुओं को सुविधा मिले। इस मौके पर सुबेदार राम इकबाल सिंह,एस आई भगवान यादव जी, लाॅ विजय वर्मा, गिरानी पासवान, उत्तम पासवान, पप्पू कुमार,सुरेन्द्र सिन्हा,कुन्दन सिंह,गोल्डेन,श्रवण कुमार आदि मौजूद थे ।

Previous post जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया कार्यालय में महिलाओं के कानूनी अधिकार विषय पर प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
Next post भाई दूज पर्व धूमधाम से मनाया बहनें टिका लगाकर करते हैं भाई की पुजा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial