July 29, 2026

जिला भाजपा की बैठक हुई संपन्न सरकार द्वारा जन उपयोगी कार्यों का हुआ चर्चा

Read Time:5 Minute, 35 Second

आशीष कुमार

भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में गया जिला भाजपा की बैठक भाजपा जिला कार्यालय उत्सव भवन आनंदी माई मोड़ के नजदीक संपन्न हुआ। उक्त बैठक की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। परिचय उपरांत कार्यकर्ता को संबोधित करते प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानीया ने कहा कि जनसंघ के समय से ही राष्ट्रीय एकता की बात हमलोग करते आ रहे हैं। आज भाजपा भी राष्ट्र सर्वोपरि मान कर ही काम करती है। हमलोगों को भाजपा कार्यकर्ता होने पर गर्व होता है, क्योंकि भाजपा ने राष्ट्रीय एकता अखंडता और संप्रभुता से कभी समझौता नहीं करती है। पहले भारत विश्व गुरु था,जब सनातन संस्कृति के मानने वाले के हाथ में शासन था। सबसे पूराना सनातन संस्कृति ही विश्व में थी,आज अनेकों धर्मों, विचारों, संस्कृति के मानने वाले लोग हैं। सभी की उत्पत्ति एक ही स्थान से हुई है, सभी के रास्ते अलग अलग जरूर है लेकिन मिलन भी एक ही जगह हो पाता है। उदाहरण स्वरूप वर्षों का जल विभिन्न मार्गों से होते हुए समुद्र में ही मिलता है। अतः हमारी संस्कृति सबसे पूराना है अलग-अलग रास्ते जरूर है लेकिन मिलना एक ही स्थान पर है, इसलिए भारत पहले विश्व गुरु था और पुनः भारत विश्व गुरु बनेगा केवल प्रयास करने की आवश्यकता है।हमलोग भाजपा के कार्यकर्ता के अथक परिश्रम के बदौलत देश और राज्य की सेवा कर रहे हैं। सेवा इसलिए नहीं कि केवल सत्ता में बने रहकर अपने परिवार को मेवा खिलातें रहें, बल्कि सत्ता से आम जनमानस जीवन स्तर में सुधार हो। विरोधी पार्टियों के लोग कहा करते थे जन-धन खाते खोलने से कोई लाभ नहीं है, लेकिन 42करोड़ जन धन खाते खोलकर मोदी सरकार ने 20लाख करोड़ रुपए अभी तक खाते में दे चुकी है।ये जन धन खाते से गरीब परिवारों तक बिना विचौलिये के पैसे प्राप्त हो रहें हैं। बिहार में पहले भी सरकारें रही हैं 2005के पहले लोग व्यापार छोड़कर बिहार से बाहर जा रहे थे लेकिन एनडीए सरकार बनने के बाद लोग बिहार की ओर आ रहे हैं। हमलोग सभी को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के द्वारा किए जा रहे विकास के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना जरूरी है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद डॉ राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने भाजपा के आगामी कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि 3 नवम्बर को स्व.कैलाशपति मिश्रा की पूण्यतिथि प्रत्येक विधानसभा में पूरे जोरदार तरीके मनाया जाना है।5नंवम्बर को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी केदारनाथ मंदिर दर्शन को जायेंगे। लाइव प्रसारण सभी लोगों को देखने की आवश्यकता है। गया में पहली बार संगठन महामंत्री के आगमन पर सभी कार्यकर्ता ने पूष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। बैठक में वजीरगंज विधायक विरेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद हरि मांझी, रामजी मांक्षी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल स्वामी, जैनेन्द्र कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष सिंह, दिनेश कुमार सिंह, रूपेश वर्मा,भोला मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार, राजेंद्र राम, नरेश चौधरी, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, कंचन सिन्हा, डॉ अनुज कुमार, जिला महामंत्री राजेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, गोपाल यादव, जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, जिला मंत्री सम्फुल देवी, संतोष ठाकुर, विनोद सिंह,हरेराम सिंह, संजय सिंह सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जुकरबर्ग ने बदला फैसबुक का नाम अब इसका नाम होगा मैटा ।
Next post विधि विभाग के छात्रों ने सिविल कोर्ट परिसर में महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं घरेलू हिंसा के विरुद्ध किया नुक्कड़ नाटक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial