August 26, 2026

हसनगंज में भाजपा की बैठक हुई आयोजित ।

Read Time:3 Minute, 26 Second

भारतीय जनता पार्टी की 1 सितंबर 2024 से प्रारंभ होने वाली राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के निमित्त आज कटिहार विधानसभा क्षेत्र के हसनगंज मंडल में मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल की अध्यक्षता में हसनगंज बाजार अवस्थित सामुदायिक भवन में बैठक आहूत की गईl बैठक में मुख्य रूप से पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तरकिशोर प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, सदस्यता अभियान के संयोजक गोविंद अधिकारी, जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, जिला मंत्री प्रेम प्रकाश, पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्योतिष कांत कुमार, मुकेश श्रीवास्तव,महेंद्र मंडल, प्रखंड प्रमुख सह वरिष्ठ भाजपा नेता नीलू देवी,मनोज कुमार मंडल,मंडल उपाध्यक्ष मुकेश यादव, सुशील सिंह, रंजू देवी महामंत्री प्रशांत झा, विकास विश्वास सहित कार्य समिति के सभी पदाधिकारीगण मंच- मोर्चा के अध्यक्ष, मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, शक्ति केंद्र सह प्रमुख ,शक्ति केंद्र प्रभारी ,प्रकोष्ठ के संयोजक के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गण मौजूद थेl इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बताया की 01 सितंबर2024 से राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ होने वाली सदस्यता अभियान पार्टी का महापर्व है। पार्टी द्वारा निर्धारित प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 भाजपा के नये सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसे पार्टी के प्रति समर्पित निष्ठावान पदाधिकारी ,कार्यकर्ता सहज ही पूरा करने मे सफल होंगे।पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में जिन बुथों पर भारतीय जनता पार्टी को कम वोट मिले या जिन बूथों पर हमें हार का सामना करना पड़ा उन बुथों के मतदाताओं पर हमें खास फोकस करना है और लोगों को पार्टी में शामिल कर बुथ को मजबूत करना है। उन्होंने पार्टी द्वारा जारी मोबाइल नंबर 88 00 002024 पर मिस्ड कॉल करके, स्मार्टफोन का उपयोग करने वाले लोग द्वारा पार्टी के क्यूआर कोड स्कैन करके, नमो ऐप द्वारा तथा पार्टी के वेबसाइट bjp.org के माध्यम से भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने की बात कही।

Previous post बारसोई स्टेशन में धुमधाम से मनाया जन्माष्टमी
Next post भक्ति रस में सराबोर नगर, श्रद्धालुओं ने मनाया श्री कृष्ण का जन्मोत्सव।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial