भाजपा ने छुट्टियों में कटौती को लेकर डीईओ जिला को सौंपा ज्ञापन ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
बिहार में पर्व त्योहार की छुट्टियों मे कटौती कर सनातनियों की भावनाओं को आहत करने को लेकर भाजपा के शिष्यमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जिला महामंत्री युवा मोर्चा के जिला प्रभारी सौरव मालाकार ,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव पासवान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बबन झा, पवन साह, कमलेश मेहता,पवन सिंह शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री ने मालाकार ने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा स्कूलों में छुट्टी कटौती को लेकर ज्ञापन सोपा गया।जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि महागठबंधन सरकार ने शिक्षा विभाग को चूं चूं का मुरब्बा बना दिया है। रोज रोज नये प्रयोग से स्कूलों में पठन-पाठन चौपट हो गया है। शिक्षकों को अपमानित करने के हर दिन नया हथकंडा अपनाया जा रहा है। स्कूलों में छुट्टियों में कटौती कर महागठबंधन सरकार ने बता दिया कि वह सनातन विरोधी मानसिकता से ग्रसित है। सितंबर से दिसंबर तक विभिन्न पर्व त्योहारों पर स्कूलों में 23 छुट्टियां थी, जिसे घटाकर 11 कर दिया गया है। इस फैसले से शिक्षक सहित सभी लोग आहत हैं।जिला महामंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, दशहरा, छठ जैसे महत्वपूर्ण तीज-त्यौहारों पर महागठबंधन सरकार द्वारा छुट्टी में कटौती कर दी गई। ये पूर्णतः भारत की हजारों-हजार वर्ष पुरानी सांस्कृतिक चेतना को नष्ट करने का प्रयास है। हिन्दू जनमानस को ये चरणबद्ध तरीके से साफ करना चाहते हैं। वोटबैंक की धूर्त राजनीति का एक उदाहरण है।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
