कोलासी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात।
( पब्लिक न्यूज़ 24 । कटिहार )
कटिहार जिले के कोढ़ा विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत कोलासी मंडल के उत्तरी सिमरिया शक्ति केंद्र में मुखिया ज्ञानचंद्र मंडल के दरवाजे पर उत्तरी सिमरिया शक्ति केंद्र प्रमुख भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मन की बात और सुशासन दिवस के अवसर पर एक बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कोढ़ा विधायक कविता पासवान उपस्थित रहे। सभी ने रेडियो पर प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए व्यक्तव्यों को ध्यान से सुना एवं उस पर अमल करने का वचन लिया। साथ ही साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक कोढ़ा कविता पासवान, कोलासी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, कोलासी पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, मुखिया ज्ञान चंद्र मंडल, कोलासी शक्ति केंद्र प्रमुख भानु प्रताप सिंह, उपमुखिया नजरूल हक, मोहम्मद दुलाल, देवनारायण मुंडा, रामबचन तूरी, संतोष महालदार, विश्वनाथ तूरी, सरिता देवी, एवं बहुत सारे भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
