मोटबारि घाट स्थित पुल का कटिहार सांसद ने फीता काटकर किया शिलान्यास ।

***मनोरंजन साहा***
बारसोई प्रखंड अंतर्गत सुधानी नदी पर बहुप्रतीक्षित पुल मोटबारि घाट पुल का शिलान्यास कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी एवं बलरामपुर विधायक महबूब आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कटिहार सांसद ने अंग्रेजी नववर्ष एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सुधानी नदी पर बनने वाले पुल का निर्माण कार्य बरसात से पहले तैयार करने का लक्ष रखा गया है। आगे उन्होंने कहा कि बलरामपुर विधानसभा सहित पूरे कटिहार जिले की विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है। आगे उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिनों में बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन और अन्य पुलों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाना है जिसका शुभारंभ भी जल्द किया जाएगा । बलरामपुर विधायक ने कहा सभी जनप्रतिनिधियों का पहली प्राथमिकता क्षेत्र का विकास है और वह निरंतर बिधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में लगे हुए हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक मोहम्मद सिद्दीक, जदयू पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, जदयू जीला उपाध्यक्ष मनोज साह, राजद नेता विष्णु अग्रवाल , एसडीओ राजेश्वरी पांडेय, एसडीपीओ प्रेमनाथ राम, मो० यासीन, शिव कुमार यादव, रंजीत यादव , मो० आफताब, युवराज यादव, मो० नासीर आलम, स्वपन यादव, सहित सैंकड़ों ग्रामीण एवं अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
