पुत्र के प्रेम प्रसंग की चक्कर में पिता की धारदार हथियार से निर्मम हत्या
(नवीन मेहता — कदवा)
कदवा थाना क्षेत्र मुख्यालय से महज दो सो मीटर की दूरी पर रीगा बांध के निकट एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर, रीगा नदी के किनारे फेंक देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार के दिन की लगभग 12 बजे की बताई जाती है।घटना को लेकर लोगों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है की मछली मारने दौरान उक्त घटना घटी है। घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इखठ्ठी हो गई। उक्त घटना को देख लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। दिन दहाड़े कदवा थाना मुख्यालय से महज दो सौ मीटर की दूरी पर इस प्रकार का घटना घटित होना कहीं ना कहीं कदवा पुलिस का भय अपराधियों पर नहीं होने को परिलक्षित करती है। वहीं घटना की सूचना कदवा पुलिस को मिलते हीं कदवा पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया के बाद अंत्यपरीक्षण हेतु कटिहार भेज दिया।घटना को लेकर मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक कुम्हड़ी पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी 56 वर्षीय नरेश महलदार बताया जाता है।स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कदवा पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कदवा पुलिस के समक्ष आरोपी कुम्हरी ग्राम निवासी पंकज महलदार ने स्वीकारते हुए कहा कि मैंने हत्या इसी लिए किया है की नरेश महलदार का बेटा और मेरी पत्नी का कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चलता आ रहा है। जबकि इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुआ है।इसी आवेश में आकर मैन इसका हत्या कर दिया।थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने कहा कि घटना घटी है मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आरोपी पंकज महलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
