17 लीटर 235 एमएल विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार।
(मोहम्मद आरिफ — प्राणपुर)
प्राणपुर पुलिस ने 17 लीटर 235 मिलीलीटर शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है इस संबंध में थानाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि बीआर 39 ए एच 6584 नंबर के पल्सर बाइक पर सवार होकर पश्चिम बंगाल से कटिहार की ओर जाने के क्रम में प्राणपुर पुलिस के द्वारा पीछा कर प्राणपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर घाट के समीप शराब तस्करों को पकड़ा इनके पास से कूल 17 लीटर 235 एम एल विदेशी शराब मिले। तस्करों की पहचान भास्कर यादव उम्र 24 वर्ष पिता शंभू प्रसाद यादव, छोटू कुमार यादव उम्र 19 वर्ष पिता घनश्याम यादव दोनों साकीन बककी कोल, थाना सेमापुर ओपी, के रूप में हुई है।जिन्हें कागजी प्रक्रिया पूरी कर कटिहार जेल भेज दिया गया। इस दौरान पुलिस अवर निरीक्षक विवेक सिंह, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार एवं दीप नारायण पासवान, ग्रामीण पुलिस सुजीत कुमार चौधरी, मनोज कुमार, मिथुन कुमार पासवान, विक्रम कुमार राय के साथ कई पुलिस बल मौजूद थे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
बोल-बम के जयकारे से गूंजा मनिहारी, गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) श्रावणी माह के अंतिम सोमवार को लेकर रविवार को मनिहारी गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की...
ईद मिलादुन्नबी को लेकर आबादपुर थाने में शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत आबादपुर थाना परिसर में ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।...
