April 29, 2026

विश्वविद्यालय के कुलपति और बिहार के राज्यपाल का किया पुतला दहन

Read Time:4 Minute, 2 Second

10 दिन के भीतर मांग पूरा नहीं हुआ तो होगा भूख हड़ताल :- दीपक कुमार दांगी

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

विश्वविद्यालय के लंबित कोर्सों को नियमित करने को ले कर लगातार छात्रों द्वारा किया जा रहा है प्रदर्शन

इंकलाबी छात्र के बैनर तले छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में पांच सूत्री मांग को लेकर विश्वविद्यालय परिसर घूम-घूम कर प्रदर्शन और नारेवाजी किया. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मगध विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर दिया और गेट पर ही बैठ कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ छात्रों ने जमकर नारेबाजी की .प्रदर्शन के दौरान सभी छात्रों के हाथों में अपने मांगो की तख्ती रखा था. मौके पर उपस्थित छात्र स्वराज के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व इंकलाबी छात्र के संयोजक दीपक कुमार दांगी ने बताया कि विश्वविद्यालय छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है विगत दिन पहले 05 अप्रैल को छात्रों ने विश्वविद्यालय में एक दिवसीय प्रदर्शन किया था और विश्वविद्यालय को अपना मांग पत्र सौंपा था. विश्वविद्यालय में उपस्थित पदाधिकारियों ने आश्वासन देते हुए कहा कहा था की आप का मांग जायज है और इसे 10 दिन के भीतर पूरा कर लिया जाएगा लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा इस पर कोई भी कदम नहीं उठाया गया .जिससे छात्रों में विश्वविद्यालय के खिलाफ काफी आक्रोश है . मौके पर उपस्थित छात्र नेता सोनू कुशवाहा ने ने बताया कि मौजूदा स्थिति में विश्वविद्यालय में 3 वर्ष का ग्रेजुएशन कोर्स को पूरा करने में विश्वविद्यालय 5 वर्षों का समय लगा रही है और 2 का वर्ष पीजी को कोर्स 4 वर्षों में भी पूरा नहीं कर रही हैं . प्रदर्शन में उपस्थित छात्रों ने बताया कि हमारा ग्रेजुएशन का सत्र विलम से होने के कारण हम काफी सारे छात्र का राज्य एवं केंद्र स्तरीय वैकेंसी का फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं . जिससे हमारा भविष्य काफी अंधकार में दिख रहा है। उपस्थित छात्रों ने मगध विश्वविद्यालय के कुलपति और बिहार के राज्यपाल का विश्वविद्यालय के मेन गेट पर पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया .मौके पर उपस्थित छात्र नेता कमलेश यादव ने बताया कि मगर हमारी मांग पर विश्वविद्यालय गंभीरतापूर्वक विचार नहीं करती है तो आने वाले दिनों में हम विश्वविद्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल करेंगे.धरना प्रदर्शन में जन अधिकार पार्टी के छात्र नेता अशोक कुमार यादव , छात्र नेता विकाश कुमार ,पप्पू कुमार, रजनीश कुमार दांगी,संतोष पासवान ,सोनू कुमार , राहुल कुमार , अभिनाश आजाद पंकज कुमार .एवं सैकड़ों छात्र मौजूद रहे

Previous post भूमि विवाद निपटारे हेतु जनता दरबार का आयोजन एक मामले निष्पादित ।
Next post संतोष वेलफेयर फाउंडेशन ने कांस्य पदक विजेता पूनम कुमारी का किया स्वागत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial