पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में निकली कैंडल मार्च ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की याद में मंगलवार की शाम हसनगंज प्रखंड वासियों ने शांति पूर्ण माहौल में कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने शहीद हुए जवान अमर रहे, भारत माता की जय के जयघोष लगाएं। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार व भाजपा कला संस्कृति के जिला अध्यक्ष ज्योतिष कांत कुअंर आदि ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की याद में हम प्रखंड वासी मिलकर शांति कैंडल मार्च निकालकर वीर शहीदों को याद कर उन्हें नमन कर रहे हैं। कहा भारत देश युवाओं का देश है। देश का युवा हमेशा दुश्मनों की साजिशों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। हम सब पूरी निष्ठा के साथ हम देश के प्रति समर्पित हैं। आयोजित कैंडल मार्च महावीर मंदिर चौक से मोहाली टोला गांव के रास्ते सेंट्रल बैंक चौक, हसनगंज बाजार होते हुए सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में पहुंच समाप्त हुई। इस मौके पर सैकड़ों युवा व ग्रामीणों ने अपने हाथ में कैंडल जलाकर देश के प्रति और शहीद हुए जवानों के प्रति समर्पित होने का और एकता का परिचय देते हुए भारत माता की जय घोष के नारे लगाते वह कैंडल मार्च में शामिल रहे। इस अवसर पर प्रखंड के सैकड़ों युवा व ग्रामीण थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
