April 29, 2026

ई-किसान भवन में दोपहर बाद तक लटकता रहा ताला, लोगों ने जताया आक्रोश ।

Read Time:2 Minute, 50 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में इन दिनों पदाधिकारियों की मनमानी चरम पर है, विभागीय लापरवाही के कारण दो बजे तक ई-किसान भवन में ताला लटके रहने के कारण दर्जनों ग्रामीण किसान भवन गेट पर विभाग के रवैए पर आक्रोश जताया। लोगों ने बताया एक तरफ सरकार किसानों की सुविधाओं को लेकर करोड़ों की लागत से एक ई-किसान भवन का निर्माण कराया है, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सके, लेकिन आज विभागीय लापरवाही के कारण ई-किसान भवन पहुंचने वाले किसानों को कार्यालय में मोटा ताला लटका देख वापस घर लौटना पड़ता है। जिसको लेकर आक्रोश जता रहे पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल, पूर्व समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, राजद नेता अंकित सिंह सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि इन दिनों किसान भवन में ना ही प्रखंड कृषि पदाधिकारी बैठते हैं और ना ही कृषि कर्मी समय पर पहुंचते हैं, जिसको लेकर किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पाता है। बताया यहां कृषि मनमाने ढंग से कार्यों का निपटारा कर रहे हैं। यह विभाग बिल्कुल निष्क्रिय हो गया है किसी पदाधिकारी इस पर कोई पहल करते नहीं दिख रहे हैं मौके पर राजद नेता अंकित सिंह ने बताया कि अगर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो हमलोग आंदोलन पर उतर जाएंगे। कहा एक तरफ सरकार किसानों के हित में बड़ी-बड़ी बातें करते नजर आ रही है। पर धरातल पर कुछ और ही नजर आ रहा है। किसान कृषि कार्यालय पहुंचते हैं और ताला लटका देख वापस घूम कर लौट जाते हैं। जो बड़ी समस्या हम किसानों के लिए बनी हुई है। मौके पर आक्रोशित जनप्रतिनिधियों व किसानों ने बताया कि अगर इस पर कृषि पदाधिकारी संज्ञान नहीं लेते हैं, तो आगे हमलोग जन आंदोलन को लेकर बाध्य हो जाएंगे। इस मौके पर मो कासिम, शैलेंद्र झा, सुनील यादव, मो अब्दुला सहित दर्जनों किसान आदि थे।

Previous post विधार्थी परिषद् ने दी पुलवामा हमला में शहीदों को श्रद्धांजलि ।
Next post पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में निकली कैंडल मार्च ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial