दस आंगनबाड़ी केंद्रों का सीडीपीओ ने की निरिक्षण दिया आवश्यक दिशा निर्देश ।
बारसोई प्रखंड में आंगनवाड़ी केंद्र को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर सीडीपीओ अनिता कुमारी ने सोमवार को 3 पंचायतों के 10 आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया और इस दौरान कई आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए इसे अविलंब पूरा करने की बात कही । निरीक्षण के संबंध में उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन पर शिकायतें मिल रही थी जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए तिन पंचायतों के कुल दस आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान केन्द्र की साफ सफाई, बच्चों को मिलने वाली समुचित पोषण व्यवस्था, संबंधित निरीक्षण किया गया, जो कि संतोषजनक रहा। वहीं उन्होंने पूरे प्रखंड में चल रहे सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालीकाओ को चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र को नियमानुसार खोले और संचालित करें और इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं उन्होंने मतदान प्रक्रिया के बिएलओ में कार्यरत सेविकाओं को निर्देश दिया अविलंब वोटर कार्ड एवं आधार कार्ड का लिंक का कार्य निर्धारित समय पुरा करें। आगे उन्होंने कहा कि केंद्र निरीक्षण के दौरान भवानीपुर पंचायत स्थित केंद्र संख्या 355, 354, 147, 141, 143, 144, 246 तथा वांसगावं पंचायत के केन्द्र संख्या 151, 304 और लगुवा पंचायत के केंद्र संख्या 140 का निरीक्षण किया गया।
More Stories
कटिहार कांग्रेस को लगातार ‘ए’ ग्रेड, संगठन की मेहनत को मिली पहचान।
डेस्क( कटिहार) नई दिल्ली में AICC के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक सक्रियता और...
बारसोई सालमारी में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी पूरी, शांतिपूर्ण जुलूस निकालने की अपील
(डेस्क| बारसोई ) सालमारी में 12 रबीउल अव्वल यानी ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुस्लिम...
बारसोई में पेड़ से फंदे पर लटका मिला 17 वर्षीय नाबालिग का शव, इलाके में सनसनी
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई के पंचायत चौन्दी अंतर्गत बीडी कॉलेज के समीप बारसोई–आबादपुर मुख्य सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह...
आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, वार्ड सदस्य ने CO से कार्रवाई की मांग
डेस्क (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 के ग्राम पुरिया में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के...
प्रशासनिक कुशल प्रबंधन से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मनिहारी का श्रावणी मेला, प्रबुद्धजनों ने जताया आभार
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी गंगातट पर आयोजित श्रावणी मेला प्रशासन के कुशल प्रबंधन, बेहतर समन्वय और जनप्रतिनिधियों व कर्मियों...
भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ जिले में मनाया गया रक्षाबंधन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों...
