पांच दिवसीय गैर आवासीय चहक प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ ।
राज्य परियोजना निदेशक बिहार के निर्देशानुसार बारसोई प्रखंड में कक्षा-1 के विद्यार्थियों हेतु विकसित 3 माह के स्कूल रेडिऩेस मॉडल चहक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। प्रशिक्षण शिविर के दौरान उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देश के अनुसार संकुल स्तरीय पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है इनमें वर्ग 1 के लिए नामित शिक्षक तथा विद्यालय प्रधान को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण दिया जाना है। आगे उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तर के प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर एवं अनुभवी शिक्षक को नोडल के रूप में चिन्हित किया गया है जिनके द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है । उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 अगस्त 2022 से 27 अगस्त 2022 तक कराने का निर्देश प्राप्त है और बारसोई प्रखंड में प्रशिक्षण देने हेतु कुल नौ केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें प्रखंड संसाधन केंद्र बारसोई, यूएमएस ग्वालटोली, यूएमएस आबादपुर, यूएमएस बड़ा शिकारपुर, यूएमएस फुआगांव, यूएमएस कदमगाछी, यूएमएस रंगामटिया, यूएमएस धचना, यूएमएस गोविंदपुर शामिल है ।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
