सौहार्द पूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा मनाएं।
अशोक कुमार (डडंखोरा)
डंडखोरा थाना परिसर में थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली , प्रखंड प्रमुख शुभम कुमार यादव, जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार पोद्दार मुखिया आलोक चौहान पंचायत समिति सदस्य सूरज कुमार साह मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। थाना अध्यक्ष ने सभी आयोजन समिति के सदस्य एवं विभिन्न कल्बो लोगों से अपील की गई तेज डीजे साउंड का प्रयोग ना करें ।मूर्ति विसर्जन निर्धारित समय अनुसार चिन्हित जगह पर ही करें। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि असामाजिक तत्वों एवं शरारती तत्वों पर नज़रें रखने की बात कही गई। उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र में किसी भी त्यौहार में किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई है। सभी समुदाय के लोग शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाते आए हैं ।इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अरुण मिस्त्री ,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नरेश कुमार मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य पुरुषोत्तम प्रसाद वर्मा, पूर्व मुखिया श्याम लाल ठाकुर ,मनोज कुमार मंडल ,कादिर खान, प्रकाश कुमार हांसदा, राजकुमार मिश्रा, संतोष कुमार पोद्दार, अमित कुमार, विजय कुमार मंडल ,सुभाष कुमार धरणीधर पाठक कपिल यादव कई ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
