कटिहार स्टेशन परिसर में जाप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री पप्पू यादव जी के निर्देशानुसार आज पूरे बिहार के साथ कटिहार में भी जिला अध्यक्ष अरुण सिंह जी के नेतृत्व में मणिपुर में लगातार हो रहे हिंसा एवं बिहार शिक्षा बहाली में डोमिसाइल नीति लागू किए जाने को लेकर रेल चक्का जाम किया गया।जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी लगातार मणिपुर में हो रहे हिंसा को लेकर आंदोलन कर रही है पहले हम लोगों ने प्रधानमंत्री गृह मंत्री का पुतला दहन किया इसी कड़ी में आज रेल चक्का जाम किया गया इससे भी सरकार इस मामले पर संज्ञान नहीं लेगी तो जन अधिकार पार्टी आमरण अनशन करेगी। छात्र जिलाध्यक्ष चंदन यादव ने कहा कि इतने दिनों से मणिपुर में लगातार हिंसा बढ़ती ही जा रही है लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री के द्वारा न कोई बयान दिया गया न गृह मंत्री के द्वारा कोई बयान दिया गया आखिर ऐसा क्यों क्यों मणिपुर के जनता को बीजेपी की सरकार मरने के लिए छोड़ दी है जब वहां के राज्यपाल के द्वारा बयान दिया गया है कि 5000 से अधिक घरों को जला दिया गया है 60,000 से अधिक लोग घर छोड़ कर पलायन कर चुके हैं फिर भी सरकार गूंगी बहरी बनकर बैठी हुई हैं अत्यंत दुखद है।छात्र नेता राजा आभीर ने कहा कि बिहार सरकार 1.70 लाख शिक्षक अभ्यर्थियों के बहाली में डोमिसाइल नीति अपनाकर बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के योगिता से खिलवाड़ कर रही है देश को सबसे ज्यादा आईएएस आईपीएस देने वाले राज्य बिहार के छात्रों के योग्यता पर प्रश्नचिन्ह कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम सरकार से मांग करते हैं कि डोमिसाइल नीति वापस ले अन्यथा जन अधिकार पार्टी और मजबूती से आंदोलन करेगी।महिला जिला अध्यक्ष सोनी कुमारी ने कहा कि महिला को कमजोर ना समझा जाए महिलाओं के ऊपर हो रहे उत्पीड़न से कभी दुखी हूं सरकार आखिर चाहती क्या है किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा ऐसा सरकार को अविलंब बर्खास्त कर देनी चाहिए। प्रदेश के नेता तौसीफ अख्तर ने कहा कि बीजेपी की सरकार में कोई खुश नहीं है कहीं बेरोजगारी भुखमरी से लोग मर रहे हैं तो कहीं पिछले कई दिनों से मणिपुर जल रहा है लेकिन भारतीय मीडिया और भारत सरकार को इस पर कोई ध्यान नहीं है।मौके पर जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, तौसीफ अख्तर, सोनी कुमारी, राजा, अभीर, चंदन यादव, आजाद यादव, नूर आलम, मोहम्मद शमसुल, अजय पोद्दार, रवि कर्ण,शुभम सिंह, दीपक कुमार, रवि यादव, अनिल कुमार, संदीप मेहता, अंकित कुमार, अब्दुल शकीम, पारो देवी, मंजू देवी इत्यादि लोग शामिल थे।
